
- लम्बे समय से कर रहा नकली नोट चालने का काम
- 4 हजार असली करेंसी देने पर 10 हजार नकली नोट लाता था
- 200 और 500 के नकली नोट आस पास के गांव में चलाया
जबलपुर/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्राम नेगई मझौली में नकली नोट चला रहे युवक अरविंद बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी अरविंद बर्मन के कब्जे से दस हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद किए है. लम्बे समय से आरोपी नकली नोटों को बाजार में चला रहा था, 40 हजार के लगभग वह नकली करेंसी को आस पास के गांव और दुकानों में चला चुका है. खबर मिलने पर पुलिस ने आरोपी बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐंसे हुई नकली नोट की पहचान
जानकारी के मुताबिक ग्राम काकरखेड़ा में रहने वाला अरविंद अपने साथी के साथ नागपुर जाता, जहां से वह 4 हजार रुपए के असली नोट देकर दस हजार के नकली नोट लेकर गांव आता रहा. इसके बाद मझौली के आसपास गांव में नकली नोट चलाता रहा, जिससे किसी को नकली नोट के बारे में पता भी नहीं चलता रहा, लम्बे समय से नकली नोट चला रहा अरविंद रात के वक्त ग्राम नेगई में निरपत राजपूत की किराना दुकान के सामने स्कूटी पर बैठकर नकली नोट चलाने की फिराक में रहा, अरविंद की गतिविधियां संदिग्ध होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अरविंद को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 500 रुपये के 11 नोट एवं 200 रूपये के 24 नकली नोट मिले है. जांच करने पर पुलिस ने पाया कि नकली नोटों के दाहिने हिस्से के खाली जगह पर गांधी जी की फोटो नहीं दिख रही थी तथा करेंसी नोट के दाहिने हिस्से की पट्टी मे नोट की राशि भी नही दिख रही थी, 200 रुपये के 24 नोट में एक ही सीरियल नम्बर लिखे हुये थे, इसी प्रकार 500 के 10 नोटों पर एक हीे सीरियल नम्बर तथा 500 के 1 नोट पर दूसरा सीरियल नम्बर लिखा था. पुलिस को पूछताछ में आरोपी अरविंद बर्मन ने बताया कि अभी तक वह नागपुर से करीब 40 हजार रुपए के नकली नोट लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चला चुका है।