रोजगार को लेकर प्रदर्शन : सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियाँ न होने पर नाराज युवा 

मध्यप्रदेश / भोपाल : नाराज युवा  सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने से बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन करेगे |  MP के बेरोजगार युवाओं के साझा मंच मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लोयमेंट ने 18 अगस्त को प्रदेशभर के युवाओं को भोपाल में एकजुट होने को कहा है। युवाओं का कहना है कि सरकार सरकारी नौकरियों में भर्ती नहीं निकाल रही है और बिन रोजगार के नहीं रह सकते , इससे नाराज होकर आज  प्रदर्शन करेंगे। बता दें की  रोशनपुरा चौराहे पर आज प्रदर्शन किया जाएगा | 

मध्यप्रदेश में पिछले कई साल से कोई भी सरकारी भर्तियां नहीं निकाली गई हैं। जिसके कारण योग्य उम्मीदवार ओवरएज होकर परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। यहां तक कि विभागों में तमाम पद खाली पड़े हुए हैं और लगातार सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने से निरंतर पद खाली होते जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले 11 साल से शिक्षक भर्ती नहीं हुई है, जो अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हो चुके हैं, अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित करवा चुके हैं उन्हें भी पिछले 3 साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार है।  इसे ध्यान में रखते हुए मांग उठा रहे हैं, पर कोई हल नहीं निकल रहा है।

 

Exit mobile version