Corona Virus:- कंट्रोल रूम में वॉइस और वीडियो कॉल कर ले सकते हैं डॉक्टर की सलाह

बड़वानी :-  कोरोना वासरस के प्रसार की चेन को खण्डित करने के लिये प्रधानमंत्री की 21 दिन के टोटल लाॅक डाउन  की घोषणा के पश्चात् जिला मुख्यालय पर कलेक्टरेट में बनाये गए कन्ट्रोल रूम पर अभी तक 53 लोगो ने फोन नम्बर 07290 – 222028, 07290 – 224966 तथा मोबाईल नम्बर 9301252534, 9301267037 पर फोन एवं विडियो काल कर इस सेवा का लाभ उठाया है।

जिला कन्ट्रोल रूम  प्रभारी मुकेश मालवीय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कन्ट्रोल रूम के फोन एवं मोबाईल नम्बर पर बुधवार की शाम 4 बजे तक 53 लोगो ने काल किया था । इसमें से 44 लोगो ने कोरोना वायरस के मद्देनजर  की गई व्यवस्थाओं  से संबंधित तो 9 लोगो ने अपना एवं अपने परिजनो के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देकर डाक्टर से उचित परामर्श प्राप्त किया है। जबकि 31 लोगो ने अपने आस – पड़ोस में दूसरे राज्यो से आने वालो की गुप्त जानकारी दी है। 

कलेक्टर अमित तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित इस कन्ट्रोल रूम पर कोई भी कभी भी फोन कर अपनी समस्याओं को जहाॅ दर्ज करवा सकता है, वही कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध डाक्टर से भी फोन या मोबाईल पर विडियो काल करके उचित परामर्श प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर ने बताया कि विडियो या फोन के माध्यम से बताई गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के आधार पर डाक्टर जहाॅ उन्हें उचित परामर्श देंगे । वही संबधित के पास मोबाईल वाहन से या उनके ग्राम, शहर की एएनएम के माध्यम से भी घर पहुंच स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करायेंगे । इसके तहत संबंधित मोबाईल वाहन या एएनएम या अन्य स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से समुचित दवाईयाॅ भी घर पर ही पहुचवाई जायेगी । साथ ही डाक्टर के परामर्श अनुसार समय – समय पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते रहेंगे ।

Exit mobile version