.jpeg)
योगी 2.O: मैं आदित्यनाथ योगी ईश्वर की शपथ लेता हूं…..के साथ एक बार फिर यूपी में योगी राज
लखनऊ:- आज उत्तर प्रदेश में बड़ा इतिहास रचने जा रहा है. 37 साल बाद सत्ता में पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनेगी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
गुरुवार शाम को विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को नेता चुन लिया गया.
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण का मंच तैयार हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 12 भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.
इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष की नेता प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह और मायावती को न्यौता भेजा गया है हालांकि अखिलेश यादव ने पहले ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था.