केंद्र सरकार दमनकारी है और सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश में है : यशवंत सिन्हा

Bhopal Desk Gautam : कांग्रेस (Congress) नेता यशवंत सिन्हा ने आज भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाये हैं जिससे देश में अशांति का माहौल है। लोग डरे हुए और लगातार आंदोलन हो रहे हैं। सरकार दमनकारी (Oppressive) है और सबसे गन्दी स्थिति उत्तर प्रदेश (UP) में है।

यह सारी बातें उन्होंने लखनऊ (Lucknow) में कहीं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ निकाली गई गांधी यात्रा आज लखनऊ पहुंची। पूर्व वित्त मंत्री (Finance Minister) यशवंत सिन्हा और पूर्व सांसद (MP) शत्रुघ्न सिन्हा के नेतृत्व में गांधी यात्रा कुछ दिन पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway Of India)  से शुरू की गई थी। लखनऊ पहुंचने पर यात्रा का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।

उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे माहौल मे सरकार को चाहिए था कि लोगों से बात करें और उन्हें बताएं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार दमनकारी है। सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश में है। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां हालात ऐसे ही है।

देश की आर्थिक स्थिति पर भी उठाये सवाल
यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उसकी चिंता सरकार को नहीं है। सरकार इसके बजाए ध्यान भटकाने का काम कर रही है।  इसी शहर में आकर गृहमंत्री ने बोला कि हम एनआरसी से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। ये शोभा देता है उन्हें। मुख्यमंत्री जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वो कैसी भाषा है। बेहद अशांत माहौल है, इसलिए हमने शांति यात्रा शुरू की है।

Exit mobile version