मध्यप्रदेश/ पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से Y श्रेणी की सुरक्षा हटाई गयी

 

कहते हैं राजनीति इसी का नाम है कब, कहाँ, क्या हो जाये किसी को नहीं पता। कभी आप आसमान पर होते हैं तो कभी जमीन पर आकर गिरते हैं।

भोपाल: आपको बता दें कि एमपी के विधायक भूपेंद्र सिंह 2013 से 2018 के बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री थे उन्ही के समय सिमी आतंकवदी गिरोह का एनकाउन्टर हुआ था। उसी समय भूपेंद्र सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गयी थी। भूपेंद्र सिंह के गृह मंत्री रहते हुए सिमी के आतंकवादियों से एनकाउन्टर हुआ था, जिसमे सिमी के 8 सदस्य मारे गए थे। लेकिन कमलनाथ सरकार ने उनसे Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है।

अभी तक इसके बारे में किसी भी नेता का कोई बयान नहीं आया है, देखते हैं सुरक्षा वापस लेने के साथ ही मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या मोड़ आता है।

Exit mobile version