सभी खबरें

महायुद्ध : रूसी सैनिकों ने 400 लोगों को कथित तौर पर मारी गोली, UNHRC से बाहर किया गया रूस 

इंटरनेशनल डेस्क : रूस-यूक्रेन जंग के 43 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन के रक्षा विभाग ने 18 हजार रूसी सैनिकों को मारने की बात कही, तो रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति हाउस के प्रवक्ता दैमित्रि पेशकोव ने एक इंटरव्यू के दौरान माना कि जंग में हमारा बहुत नुकसान हुआ है।

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- बोरोडियांका शहर में बूचा से भी हालात बदतर है। वहां पर रसियन मिलिट्री ने लोगों की हत्या की है। खबरों की मानें तो कीव से सटे बूचा में रूसी सैनिकों ने 400 लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी थी। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में रूस की आलोचना हो रही है।

जबकि, बूचा में राहत दल और NGO के लोग घरों के मलबे से शव निकालने में जुटे हैं। मारे गए लोगों की संख्या ज्यादा होने की वजह से रेंडम पोस्टमॉर्टम का फैसला लिया गया है।राहत दल के एक अधिकारी ने कहा- हम घरों से डेड बॉडी निकाल रहे हैं। एक बॉडी के सिर में गोली मारी गई थी। रोड और यार्ड से भी कई लोगों के शव मिले हैं। 

इधर, बूचा अटैक के बाद गुरुवार को UN में हुई वोटिंग में रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से बाहर कर दिया गया। वोटिंग के दौरान रूस के खिलाफ 93 और पक्ष में 24 वोट पड़े। भारत समेत 58 देश वोटिंग से बाहर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button