23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Mission 2023 : एक्शन मोड़ में कमलनाथ, किया ये काम, कवायद तेज़ 

Mission 2023 : एक्शन मोड़ में कमलनाथ, किया ये काम, कवायद तेज़ 

भोपाल : अगले विधानसभा चुनाव के लिए फ्री हैंड मिलते ही पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने काम शुरू कर दिया है। अब कमलनाथ ने राजनीतिक मामलों में सलाह देने के लिए पार्टी की एक समिति बना दी है। समिति में कुल 20 नेताओं को शामिल किया गया है। 

ये समिति 2023 के चुनाव से पहले पार्टी को राजनीतिक मामलों में सुझाव देगी। समिति के सुझाव पर पार्टी के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। ये समिति बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति पर भी अपने सुझाव देगी। 

गौरतलब है कि साल 2023 के विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट रखने की कवायद तेज़ कर दी है। इसकी शुरुआथ एक तीर से सारे अंतुष्ट नेताओं को साधकर की है। 

मालूम हो कि समिति गठन से पहले कमलनाथ ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्रियों को डिनर दिया था। उसमें सभी नेताओं ने एक राय से 2023 का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने पर अपनी सहमति दे दी थी। साथ ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद का केंडिडेट घोषित करने पर भी अपनी सहमति जताई थी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।