
सिहोरा। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में रमखिरिया सिहोरा के पंचायत भवन में 28 जुलाई दिन मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सी एच ओ क्षणिका जैन ने हेपेटाइटिस अर्थात लीवर संबंधित बीमारी के बारे में सभी उपस्थित ग्राम जनो को जागरूक किया गया, और गर्भवती महिला और शिशुओं को हेपेटाईटीस से बचाव हेतु उपलब्ध टिके की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी समुदाय तक पहुंचाई गई। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता उपसरपंच मंगो बई ने कि जिसमे सभी मौजूद ग्रामजनों के साथ आशा सहयोगी किरण सोनी, एवम सभी आशा सरस्वती, राजकुमारी, सपना, संतो, देवकी भी उपस्थित रही।