महिला नर्सेस ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा, अपनी मांगो को लेकर बैठी धरने पर

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में संविदा नियुक्ति को लेकर एक बार फिर से नर्सों की मांग तेज हुई हैं। महिला नर्सेस की मांग है कि सरकार ने संविदा या फिर स्थाई नियुक्ति दे। इसके लिए नर्सों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। साथ ही इस मांग को लेकर नर्से नीलम पार्क में धरने पर बैठ गई हैं। 

इससे पहले नीलम पार्क में विभिन्न जिले से 1100 पैरामेडिकल स्टाफ बुधवार को धरने के लिए पहुंचे। जहां वह सुबह 11:00 बजे पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पैरामेडिकल स्टाफ को खदेड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने नीलम पार्क को अपना धरना स्थल बनाया।

महिला नर्स की मांगे है कि उन्हें संविदा स्थाई नियुक्ति दी जाए और जब तक उनकी मांग का निराकरण किया जाएगा। वह धरने पर से नहीं उठेंगी।वहीं, पैरामेडिकल स्टाफ ने कहा है कि जब तक उनकी मांग का निराकरण नहीं किया जाएगा तब तक धरने पर से नहीं उठेंगी। 

महिला नर्सेज का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनावरियर्स के रूप में 9 महीने तक उन से काम करवाया। इसके बाद उन्हें संविदा स्थाई नियुक्ति देने की वजह सरकार ने उन्हें निकाल दिया। महिला नर्सेस का ये भी कहना है कि उनके काम के लिए उन्हें कोई सैटिफिकेट भी नहीं दिया गया। 

Exit mobile version