गिर जाएगी खट्टर सरकार? 40 खाप पंचायतों ने सरकार गिराने की मुहीम को लेकर दिया बड़ा बयान… हलचल तेज़

हरियाणा – हरियाणा की खट्टर सरकार पर अब संकट के बादल छाते हुए नज़र आ रहे हैं।दरअसल, यहां भाजपा की सरकार के पास पूर्ण बहुमत नहीं हैं। जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हरियाणा के खट्टर सरकार चल रही हैं। इसी बीच यहां 40 खाप पंचायतों ने खट्टर सरकार गिराने की मुहीम को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

बता दे कि हरियाणा के जींद जिले में 40 खापों की महापंचायत हुई। जिसमें फैसला लिया कि वो हरियाणा सरकार को गिराने के लिए मुहीम की शुरुआत करेगी। 

खाप पंचायत के ऐलान के मुताबिक अब उनकी मुहीम उन विधायकों पर दबाव बनाने की रहेगी जिन्होंने खट्टर सरकार को समर्थन दिया हैं। अगर विधायक उनकी अपील स्वीकर कर लेते हैं तो बेहतर वरना खाप ऐसे नेताओं की गांव में एंट्री बैन कर देगी, जिसका असर उन्हें चुनाव में वोट गंवा कर चुकाना होगा।

इसके अलावा खाप पंचायतों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया हैं। किसानों की हर तरह से मदद के लिए खाप पंचायत के नेता दिल्ली बॉर्डर पहुंच रहे हैं। खापों ने एलान किया कि अगर जरुरत पड़ी तो पूरे हरियाणा से एक खाप महापंचायत का भी आयोजन हो सकता है।

इधर, हरियाणा में भाजपा की सहयोगी दल जेजेपी भी किसान आंदोलन के लिए केंद्र की नीतियों को लेकर सवाल खड़ी कर चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की खट्टर सरकार पर दो तरफा खतरा मंडरा रहा हैं।

 

Exit mobile version