क्या Modi सरकार का 5 Trillion की Economy बनाने का सपना कभी होगा पूरा? या करोड़ो लोग होते रहेंगे बेरोज़गार?

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को लेकर भले ही हर संभव कदम उठाए हो, लेकिन सरकार देश की अर्थव्यवस्था को अब तक पटरी पर नहीं ला सकी हैं। लाखों लोग अब तक बेरोज़ार हो गए हैं। इन बेरोज़गारो को कैसे वापस रोज़गार दिया जाए, इन सब बातों से सरकार को कोई लेना देना नहीं हैं। सरकार सिर्फ अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डालर बनाने का सपना देख रहीं हैं। ये सपना कब हकीकत में बदलेगा कुछ भी कहा जाना मुश्किल हैं। 

शुक्रवार को देश दुनिया में आर्थिक मोर्चे पर जारी सुस्ती के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बयान दिया। जिस पर उनका पूरा ज़ोर देश की अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डालर बनाने पर था। उन्होंने कहा कि हम इस अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे कदम बढ़ रही हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास हैं। 

सीतारमण ने कहा 2024- 25 तक भारत को 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। चीजों की समीक्षा कर रहे हैं, कुछ सप्ताह में स्पष्ट तौर पर बता सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नवंबर में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह बढ़ेगा। 

हालांकि, जब निर्मला सीतारमण से अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि इस समय केवल इतना कह सकती हूं कि हम आगे बढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि 'स्थितियां सुधर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय बाद आपको और बेहतर जानकारी मिल सकेगी। स्पष्ट रूप से कुछ समय बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

Exit mobile version