MP : विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे पूर्व मंत्री अजय विश्नोई? दिया ये बड़ा बयान…. तो कांग्रेस ने दी ये राय

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा के सामने अब और चुनौती बढ़ गई हैं।मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet expansion) से लेकर विधानसभा अध्यक्ष (Speaker Of The Assembly) तक के पद की दावेदारी के लिए भाजपा में मंथन का कार्य शुरू हो गया हैं। 

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर कई नेताओं की दावेदारी भी सामने आई हैं। बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी पर 

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Ajay vishnoi) का नाम आगे चल रहा हैं। लेकिन अजय विश्नोई ने विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया हैं। 

जबकि, कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bishahulal singh) ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष पद का दावेदार विंध्य क्षेत्र से ही होना चाहिए। जिसका अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) ने भी समर्थन किया हैं।

अजय विश्नोई ने कहा कि पिछले 3 महीने से उन्होंने विंध्य से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की हैं। समय आ गया है कि भाजपा को प्रदेश के तमाम अंचलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत हैं।

अजय विश्नोई ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्य केवल 60 दिनों का होता है जबकि वो 365 दिन काम करने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में क्षेत्रीय संतुलन भाजपा के काम आने वाला हैं।

इधर, विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में दावेदारों की बढ़ती संख्या के बीच कांग्रेस (Congress) ने भी अपनी राय रखी हैं। कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना (vinay saxena) का कहना है विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महाकौशल से किसी को मिलनी चाहिए। 

Exit mobile version