ऐसे ख़त्म होगा कोरोना? भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बताया ये मंत्र

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देशभर में कोरोना के मामले तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। आए दिन देश समेत प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा हैं। जहां इस समय इस गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक इसके वैक्सीन की खोज में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( sadhvi pragya ) ने अजीबो-गरीब बयान दिया हैं। 

उन्होंने कहा कि दिन में पांच बार हनुमान चालीसा पढ़ने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा।

 

 

साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि – आइए हम सब मिलकर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक आध्यात्मिक प्रयास करें। 25 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे अपने घरों में हनुमान चालीसा का 5 बार पाठ करें। 5 अगस्त को अनुष्ठान का रामलला की आरती के साथ घरों में दीप जलाकर समापन करें।

बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास होना। पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

Exit mobile version