बदले जाएंगे MP के CM शिवराज? केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान 

भोपाल : पिछले लंबे समय से मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा ज़ोरो पर है। कहा जा रहा था की जिस तरह भाजपा शासित राज्यों में भाजपा ने मुख्यमंत्रियों को बदला है, उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बदला जा सकता है। इधर, कांग्रेस भी लंबे समय से लगातार ये कह रही है की कभी भी शिवराज सिंह को पद से हटाया जा सकता है। 

लेकिन इन सबके बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हालही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मप्र सरकार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। ऐसे में यहां मुख्यमंत्री बदलने की कोई जरूरत नहीं है। जिन राज्यों में जो बदलाव या, अब कहीं कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

मालूम हो कि पिछले 6 महीने में बीजेपी ने 4 मुख्यमंत्री बदल दिए हैं। जिसमें, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात और आसाम जैसे राज्य शामिल है, जहां केंद्र की मोदी सरकार ने यहां का नेतृत्व बदला। ऐसे में इस बात की अटकले ज़ोरो पर थी के मप्र में भी ऐसा ही बदलवा देखा जाएगा। लेकिन फ़िलहाल ऐसा कुछ नहीं है। 
 

Exit mobile version