किसानों और अतिथि विद्वानों के लिए सड़कों पर उतरने वाले "महाराज", आज क्यों है खामोश?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार बीजेपी और सिंधिया पर निशाना बनाए हुए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस उनको अपने निशाने पर बनाई हुई हैं।

इसी कड़ी में अब कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा निशाना साधते हुए सवाल पूछे हैं। 

दरअसल, कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान कर्ज माफी और अतिथि विद्वान की नियमितीकरण पर उन्होंने सड़को पर उतरने की बात कही थी। साथ ही कई बार वो इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरते हुए नज़र आए थे। 

अब जीतू पटवारी ने उनसे सवाल किया है, भाजपा में शामिल होते ही अचानक से इन दोनों मुद्दों पर उनकी चुप्पी क्यों है। उन्होंने कहा कि आखिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी इन दोनों मुद्दों पर अब तक कोई निर्णय क्यों नहीं लिया गया हैं। 

वही, कांग्रेस के बागी नेताओं पर भी बोलते हुए पटवारी ने कहा की जनता की भावना की हत्या कर उन्होंने अपने समर्थक नेताओं को मंत्री बना दिया। 

मालूम हो कि सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उनके 22 समर्थकों ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था, जिसके बाद राज्य से कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 

 

Exit mobile version