गुजरात CM विजय रुपानी ने क्यों दिया इस्तीफा? जानिए वजहों को 

गांधीनगर/पीयूष परमार:-

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा सौंपने के विजय रुपाणी ने कहा, 'संगठन और विचारधारा आधारित दल होने के नाते भारतीय जनता पार्टी की यह परंपरा है कि समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहे हैं.मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगा”

बीजेपी में लगातार CM बदलने का दौर जारी है और आज बारी विजय रुपानी की थी इससे पहले भाजपा उत्तराखंड में दो बार CM बदल चुकी है,कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा से भी इस्तीफा लिया गया था और वसवराज बोम्मई को कुर्सी सौंपी गयी।

2022 में होने हैं गुजरात विधानसभा चुनाव 
bjp गुजरात में 26 सालों से लगातार सत्ता में बनी हुयी है और भाजपा के लिए गुजरात उसका सबसे मजबूत किला है जिसे किसी भी पार्टी का जितना नामुमकिन होता जा रहा है और खासतौर से नरेंद्र मोदी जब गुजरात में बीजेपी मुख्यमंत्री बने तबसे पार्टी राज्य में मजबूत होती चली गयी. 

आखिर क्यों दिया इस्तीफा 
बीजेपी लगभग हर राज्य में अपने संगठन में फेरबदल कर  रही है और जबसे नरेंद्र मोदी केंद्र में गए हैं तबसे गुजरात राज्य इकाई में कोई सर्व मान्य नेता नहीं होना पार्टी को परेशान कर रहा है मोदी के PM बनने के बाद आनंदी बेन पटेल को सत्ता सौंपी गयी उनके बाद आये विजय रुपानी CM बने लेकिन नितिन पटेल भी CM बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. और एक बात ये भी सामने आ रही है की पटेल समुदाय विजय रुपानी के नेतृत्व से खुश नहीं था. 

सबकी नजर अब गांधीनगर पर 
भाजपा ने अपने सभी विधायकों को राजधानी पहुँचने का आदेश दिया है और विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री का चेहरा साफ़ होगा। CM की दौड़ में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल,केंन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया,सी आर पाटिल और गोरधन झाड़फिया का नाम आगे चल रहा है. 

Exit mobile version