सभी खबरें

किसको मिलेगा उपाध्यक्ष पद? गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, सियासी गलियारों में हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कल से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक तरफ भाजपा ने जहां विधानसभा अध्यक्ष के लिए गिरीश गौतम के नाम पर सहमति दे दी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

इन सबके बीच उपाध्यक्ष पद को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की पार्टी नहीं बल्कि संगठन की पार्टी हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष पद किसे दिया जाएगा इसका फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा संगठन करेगी। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उपाध्यक्ष पद को अपने पास रखकर वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा था। आज हम उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की परंपरा रही है कि यहां संगठन से विचार-विमर्श कर कार्य किया जाता हैं। अन्य पार्टियों की तरह किसी एक के हाथ में निर्णय नहीं सौंपी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button