
- हिरण का शिकार कर उड़ाई दावत
- युवक के शिकायत करने पर बेल्ट और डंडों से पीटकर की हत्या
बैतूल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश के बैतूल के बरई गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर दावत की। इस बात से आरोपी गुस्सा हो गए और आरोपियों ने युवक को आधी रात को चौराहे पर बेल्ट और डंडों से बेहरमी से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनो को सौंप दिया है। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि गुरुवार रात दुर्गेश पिता हीरालाल गिरहारे ने पुलिस को सूचना दी थी, कि गांव में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार किया है। इस पर सूचना दुर्गेश, सरपंच विजय बोबड़े, पंचों व अन्य युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पता चला कि दुर्गेश ने झूठी शिकायत की है। इस पर दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया गया था।
बदला लेने की मंशा से बीच रास्ते पर रोक बेरहमी से पीटा
दुर्गेश की पत्नी दुर्गा ने बताया कि आरोपियों ने दुर्गेश को चौक पर ही रोक लिया था। उसे पाइप, बेल्ट और डंडों से मारा। मुंह बांधा और उसके कपड़े उतारकर पिटाई की। इससे वह अधमरा हो गया। परिजन सुबह 4 बजे उसे लेकर सरकारी अस्पताल मुलताई पहुंचे। यहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बैतूल ले जाने के बजाय तत्काल प्राइवेट क्लिनिक ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।