जब धोनी बने किसान, खेत पर लगाया खरबूजा और पपीता, वीडियो हुआ वायरल

खेल डेस्क – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। हालांकि आईपीएल (IPL) के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।  मंगलवार को उन्होंने रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम पहुंचकर और घंटों अभ्यास किया था। 

लेकिन इससे पहले धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया हैं। हालही में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दरअसल,  पिछले लंबे समय से खेल से दूर है और इस बार जो उन्होंने वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। 

बता दे कि धोनी ने अब जैविक (organic) खेती शुरू कर दी हैं। इन दिनों वह अपने गृहनगर रांची में खरबूजा और पपीता उगाने का गुर सीख रहे हैं। धोनी अब खेती-किसानी की सोच रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर अमल भी शुरू कर दिया हैं। 

दो मिनट के इस वीडियो में धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। वह इस दौरान धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते दिख रहे हैं। 

इस से पहले धोनी ने अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा की – 'रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि बहुत उत्सुक हूं।

Exit mobile version