जब अयोध्या में मंदिर के लिए ट्रस्ट बना तो मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाए सरकार- शरद पवार

जब अयोध्या में मंदिर के लिए ट्रस्ट बना तो मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाए सरकार- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि कि एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को बयान दिया कि जब सरकार अयोध्या में मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाकर पैसे की मदद कर रही है तो फिर अयोध्या में मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाकर सरकार को आर्थिक यानि की पैसे की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है. पवार दिल्ली में बुधवार को अपनी पार्टी के राज्य सम्मेलन में भाग लेने आए थे. सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा, “सरकार ने युवाओं के लिए एक मासिक राशि की घोषणा की है, लेकिन इसमें संदेह है कि उन तक पैसा पहुंच पाएगा या नहीं. समय की मांग युवाओं को काम का अधिकार देने की है.” पवार ने कहा कि ऐसा अवसरों की कमी के वजह से है. युवा आजीविका के लिए मुंबई जैसे शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं. उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से राज्य व देश में बदलाव लाने का आह्वान किया.

 

 

Exit mobile version