सभी खबरें

बड़वानी :- अभी तक 5375 किसानों से खरीदा गया इतने क्विंटल गेहूं

अभी तक 5375 किसानो से 328635.13 क्विंटल गेहूॅ खरीदा गया

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ गेहूॅ खरीदी के तहत अभी तक समस्त 26 केन्द्रो पर 5375 किसानो से 328635.13 क्विंटल गेहूॅ क्रय किया गया है। 

जिला आपूर्ति अधिकारी बीके कोष्ठा से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक ओझर में 195 किसानो से 10807.16 क्विंटल, अंजड़ में 313 किसानो से 25783.50 क्विंटल, तलवाड़ा बुजुर्ग में 234 किसानो से 15716.50 क्विंटल, ब्राहम्णगाॅव में 363 किसानो से 20001 क्विंटल, दवाना में 295 किसानो से 16091.97 क्विंटल, बोरलाय सोसायटी के तहत तलुन में 246 किसानो से 18786 क्विंटल, बड़वानी सोसायटी के तहत तलुन में 321 किसानो से 19002 क्विंटल, खाण्डेराव मार्केटिंग सोसायटी के माध्यम से अंजड़ में 403 किसान से 31797 क्विंटल, मढ़गांव में 183 किसानो से 9251.47 क्विंटल, तलवाड़ाडेब में 397 किसानो से 25890.02 क्विंटल, रणगांव में 240 किसानो से 16011.50 क्विंटल, पाटी में 19 किसान से 779 क्विंटल, धनोरा में 10 किसानो से 322 क्विंटल, राजपुर में 251 किसानो से 13163.50 क्विंटल, सिलावद में 98 किसानो से 3927 क्विंटल, बलवाड़ी में 116 किसानो से 5925 क्विंटल, ठीकरी में 355 किसान से 19669 क्विंटल, पलसूद में 69 किसानो से 3493 क्विंटल, खाण्डेराव विपणन संस्था ठीकरी के राजपुर में 215 किसानो से 13734.50 क्विंटल, आदिम जाति सहकारी संस्था मोयद के तहत पानसेमल में 170 किसानो से 7122 क्विंटल, खेतिया में 31 किसान से 1134 क्विंटल, सहकारी संस्था बोरलाय के तलुन केन्द्र पर 236 किसानो से 18744 क्विंटल, भमोरी में 201 किसानो से 11436 क्विंटल, सहकारी संस्था बड़वानी के तलुनखुर्द केन्द्र पर 247 किसानो से 12849 क्विंटल, सहकारी संस्था दवाना के कुआ केन्द्र पर 60 किसानो से 2697 क्विंटल, निवाली में 107 किसानो से 4302 क्विंटल गेहूॅ खरीदा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button