सभी खबरें

कांग्रेस को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ, भाजपा में हुए शामिल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव (By Election) से पहले मध्यप्रदेश में घमासान मचा हुआ हैं। सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और विपक्ष कांग्रेस (Congress) लगातार आमने सामने हैं। जहां कांग्रेस धीरे धीरे सत्ता में आने के लिए रणनीति बना रही है वहीं, दूसरी तरफ उसके कार्यकर्ता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

आज कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। बता दे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की उपस्थिति में रायसेन जिले के 200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अभी और भी बड़े चेहरे भी दल बदल सकते हैं। फ़िलहाल 200 से अधिक कार्यकर्ताओं का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button