खोजें

RATLAM/INDORE: रेलवे जमीन को लीज पर दिए जाने के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

रेलवे की जमीन को लीज पर देने के विरोध में है प्रदर्शन

वेस्टर्न रेलवे की 23 कॉलोनियों को बेचने के फैसले के विरुद्ध आज वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। 

आपको बता दें की,  हाल ही में रेल मंत्रालय ने रतलाम मंडल में आने वाले इंदौर की जीआरपी व रेलवे कॉलोनी की जमीन को व्यावसायिक कार्यों के उपयोग हेतु रेल भूमि विकास प्राधिकरण को देने का फैसला लिया है।  

जिसके अंतर्गत की रेल भूमि विकास प्राधिकरण को कुल 24733 स्क्वेयर मीटर जमीन दी जानी है, इसी के विरोध में वेस्टर्न रेलवे  के मजदूर संघ द्वारा आज यह प्रदर्शन रतलाम डीआरएम ऑफिस के बाहर किया गया। 

बता दें कि इंदौर की रेलवे कॉलोनियों में कुल 125 क्वार्टर है, जिनमें कर्मचारी और उनका परिवार रहता है। 

Exit mobile version