हम हटा देंगे लॉक डाउन, कोरोना को खत्म करने की गारंटी लें दिग्विजय – नरोत्तम मिश्रा 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रात से अगले 10 दिनों तक लगने वाले लॉक डाउन को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस इस लॉकडाउन को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। हालही में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विरोध जताते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस वार्ता करते हुए एक बार फिर इसपर जवाब दिया हैं। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरी स्वयं आरिफ अकील, आरिफ मसूद, शहर काजी से बात हुई हैं। लॉक डाउन का उद्देश पवित्र हैं। 

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि उनको कमरे से निकलना नहीं है, ट्विटर के हिसाब से राजनीति करना है और बाकि के लोगों को उकसाना है, ये परंपरा अच्छी नहीं हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा की अगर दिग्विजय सिंह कह रहे है या और कोई लोग कह रहे है तो वो गारंटी ले की वो कोरोना को खत्म कर देंगे, तो हम लॉक डाउन हटा लेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि लॉक डाउन लागू करने पर कोई राजनीतिक लाभ नहीं है, भोपाल में कोई चुनाव नहीं होने वाले हैं। 

Exit mobile version