देखें video जबलपुर में आरपीएफ ने हवाला के 11 लाख रु के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

देखें video जबलपुर में आरपीएफ ने हवाला के 11 लाख रु के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
कोरोना के चलते गेट पर जाँच के दौरान पकड़ा गया युवक अनिल सोनी
जबलपुर से इतनी बड़ी रकम लेकर मुंबई जा रहा था युवक
आगे की कार्यवाही के लिए आरपीएफ ने आयकर विभाग को दी सूचना
देखें video https://youtu.be/NxT7YMEDLl8
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर की आरपीएफ पुलिस ने एक बार फिर हवाला के जरिए इधर से उधर किए जा रहे लाखों रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक मूलतःजबलपुर का रहने वाला है और 11 लाख रु लेकर वह ट्रेन के माध्यम से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान आरपीएफ ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में उसे गिरफ्तार कर लिया।
संदिग्ध दिख रही थी युवक की गतिविधियां
आरपीएफ पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात जब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग की जा रही थी ।उसी दौरान पाया गया कि एक युवक जो कि संदिग्ध लग रहा है और पुलिस को देखते ही छिपने लगा तो उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम अनिल सोनी जबलपुर सराफा निवासी बताया, अनिल सोनी के पास एक बैग था और उस बैग में जब आरपीएफ ने तलाशी ली तो उस बैग में 11 लाख रुपए मिले।

इतनी बड़ी रकम की युवक नहीं दे पाया जानकारी
युवक अनिल सोनी से जब आरपीएफ ने 11 लाख रुपए के विषय में जानकारी मांगी तो वह कुछ भी जवाब नहीं दे पाया। युवक अनिल सोनी ने बताया कि वह है सराफा का काम करता है और यह 11 लाख रुपए लेकर मुंबई जा रहा था हालांकि उसने अभी तक पूछताछ के दौरान यह नहीं बताया है कि मुंबई में इन रू को वह किसे देने वाला था।
हवाला का है रूपया, आयकर विभाग को दी गई सूचना
आरपीएफ को जब युवक अनिल सोनी से किसी भी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने उसे थाने में लाकर बैठा दिया। वही आरपीएफ ने इन 11लाख रु की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है, बताया जा रहा है कि युवक अनिल सोनी 11 लाख रुपए को लेकर मुंबई जा रहा था और संभवत हवाला का यह रुपए है, जिससे कि वह किसी को वहां पर देने वाला था।

हवाला के रुपए का गढ़ बन चुका है जबलपुर
कोरोना काल के बाद से लगातार हवाला के रू का आदान-प्रदान रेल मार्ग से ही किया जा रहा है। बीते 6 माह के दौरान आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने मिलकर हवाला के करोड़ों रुपए जप्त करने की कार्यवाही की है, हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान अभी तक आरपीएफ और जीआरपी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर यह लोग कौन थे और हवाला के यह रुपए किसे दिए जाना था, फिलहाल आज एक बार फिर हवाला के 11 लाख रुपए पकड़ने में आरपीएफ ने सफलता पाई है।

.jpeg)


