
देखें video मझौली में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 20 घायल, 4 गंभीर जबलपुर रैफर
मझौली-बचैया रोड पर अमंगवा देवरी गांव की घटना
रोपा लगाने हटोली गांव से अमंगवा देवरी जा रहे थे मजदूर
देखें video – https://fb.watch/79Y-H7d6oh/
द लोकनीति डेस्क मझौली
मझौली थाना अंतर्गत मझौली-बचैया रोड पर मंगलवार सुबह ओवरलोड मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा करीब 10:00 बजे के लगभग का बताया जा रहा है। पिकअप वाहन की अनियंत्रित होकर पढ़ते ही उसमें सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें चार मजदूरों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मझौली अस्पताल पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम हटौली से मजदूरों को रोपा लगाने के लिए पिकअप वाहन से अमंगवा देवरी जाया जा रहा था। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 4598 का पिकअप में करीब 40 मजदूरों को भरकर जा रहा था।
तेज रफ्तार था वाहन, चालक की लापरवाही से पलटा :
पिकअप में बैठे मजदूरों के मुताबिक पिकअप का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। मजदूरों ने चालक को वाहन धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन चालक नहीं माना। आखिरकर अमंगवा देवरी के पास चालक की लापरवाही के चलते तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही उसमें सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।
20 से अधिक हुए घायल, चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर :
मजदूरों की चीख-पुकार मच तेही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप में फंसे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया। हादसे में करीब 16 मजदूरों को मामूली चोटें आई, जहां उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार (38), सोनम (17), शिवानी (22) और मोनी (17) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।