सभी खबरें

विशाल ददलानी फिर उतरे AAP के समर्थन में बोले- हारे तो मेहनत करेंगे, जीते तो और मेहनत करेंगे

नई दिल्ली : आयुषी जैन : विशाल ददलानी अक्सर ही AAP के समर्थन में नज़र आते रहते हैं, इसके पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विशाल ददलानी चुनावी अखाड़े में उतरे थे. उन्होंने आप पार्टी के लिए जनता से वोटों की अपील की थी. साफ़ ज़ाहिर है विशाल ददलानी, अरविंद केजरीवाल और उनकी राजनीति के काफी बड़े समर्थक हैं. पार्टी की मदद का कोई मौका नहीं छोड़ते है. हम आपको बता दें, दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं. आम आदमी पार्टी के पक्ष में मिल रहे जनादेश के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक बार फिर से सीएम बनने की तैयारी में हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में नतीजे आम आदमी पार्टी के समर्थन में आने के बाद सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा है-

हारे तो मेहनत करेंगे, जीते तो और मेहनत करेंगे. मैं ये नतीजें नहीं देख सकता. काफी तनावपूर्ण लगता है. नतीजों के बाद मैं फिर मिलता हूं. मुझे उम्मीद है जो देश के लिए सबसे अच्छा होगा, वही देखने को मिलेगा. मैं अपने आम आदमी पार्टी के भाईयों और बहनों को कहना चाहता हूं कि आज जब हम जीत जाए तो आप विनम्र रहिएगा, जमीन से हमेशा जुडे रहिएगा. जय हिंद'.

Haare toh mehnat karenge,
Jeete toh aur mehnat karenge.

Not watching the counting. Too stressful. Will be back post-result. May whatever is best for India, happen.#AAP brothers & sisters, when we win today, stay humble, stay grounded. Jai Hind.

— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) February 11, 2020

“>http://

हम आपको बता दें, सिंगर विशाल ने 'लगे रहो केजरीवाल' और पिछले विधानसभा चुनाव में विशाल डडलानी ने 'पांच साल केजरीवाल के' शीर्षक से गीत लिखा और गाया था. उन्होंने 'लगे रहो केजरीवाल' गीत बनाने, संगीत कंपोज करने के साथ ही इसे अपना स्वर भी दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button