सभी खबरें

Khandwa :- पत्नी ने पति का क़त्ल कराने के लिए किया झोलाछाप डॉक्टर को हायर, 10 लाख रूपए की दी सुपारी

खंडवा / गरिमा श्रीवास्तव :- सुपारी किलिंग का एक और मामला सामने आया है जहाँ एक महिला ने मर्डर के लिए एक डॉक्टर को हायर किया है, 10 लाख रूपए की सुपारी देने का वायदा करते हुए महिला ने कहा कि डॉक्टर उस व्यक्ति को ज़हर का इंजेक्शन देकर मारे ताकि यह कोई मर्डर न लगे।
इस पूरे प्रकरण में महिला के साथ साथ उसका साथी भी है। जो मर्डर करा के व्यक्ति की सारी जायदाद के साथ साथ उसकी बीवी को भी हासिल करना चाहता है।

महिला ने जिस डॉक्टर को सुपारी दी वह गाँव का झोलाछाप डॉक्टर है जिसपर गांव वाले काफी भरोसा किया करते थे।
डॉक्टर इतनी बड़ी रकम अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। वह सोच रहा था कि वह जहर का इंजेक्शन आखिर कैसे दे। इसके बाद डॉक्टर ने बिना महिला और उसके दोस्त को बताए दो और लोगों को हायर किया और उन्हें 2 -2 लाख रूपए देने का वादा किया।
सुपारी किलर्स हत्या करने को तैयार हो गए। पेशगी में डॉक्टर ने दोनों आरोपियों को 10 – 10 हज़ार रूपए दिए। इसके बाद आरोपियों ने किसी बहाने से अपने शिकार को शहर से दूर सूनसान जगह पर बुलाया और उनकी पत्थर से मारकर हत्या कर दी।
साथ ही लाश को नदी ने फेक दिया।
यह पूरा वाकया खंडवा के खालवा इलाके का है।  जहाँ मर्डर क्र देने के बाद आरोपियों ने उसकी लाश मांजरी नदी में फेक दी। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त बसंत मौर्या के रूप में हुई है।
उसके बाद शिनाख्त शुरू हुई। मास्टरमाइंड शोभा और संतोष को यह भी नहीं पता था कि डॉक्टर ने उनका प्लान बदल दिया है।
जब मामले की पूरी जाँच हुई तो पुलिस को क्लू मिला कि इन दिनों बसंत के  स्थिति काफी खराब है। जब जांच हुआ तो पता चला की पूरे घटनाक्रम की मास्टरमाइंड बसंत की पत्नी शोभा है और साथ देने वाला व्यक्ति संतोष बसंत का बड़ा भाई है।
इन दोनों ने रिश्तों का गला घोंट दिया है। पत्नी ने अपने पति के क़त्ल के लिए सुपारी दी भाई अपने ही सगे भाई की मौत पर उतारू हो गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें पकड़ लिया है।   
 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button