
CAA के खिलाफ फिर भड़की दिल्ली में हिंसा, करीब दो दर्जन लोग जीटीबी अस्पताल में भर्ती
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक बार फिर विरोध तेज हो चुकी है जिसकी वजह से दिल्ली फिर से जल रही है। जी हां इस बार बात सिर्फ विरोध की नही रह गई है बल्कि समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों की आपस में भिड़ंत हो गई है जिसकी वजह से लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगो का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लगातार किया जा रहा है।बता दें कि दिल्ली के यमुना पार इलाके में नागरिकता संशोधन क़ानून के मुद्दे पर विरोध कर रहे और समर्थन कर रहे लोगों के बीच भड़की हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस हिंसा में अब तक तीन आम लोगों और एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है. पांचवी मौत की पुष्टि जीटीबी हॉस्पिटल के सूत्रों से हुई है. हालांकि मृतक के बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है. जीटीबी अस्पताल में करीब दो दर्जन घायलों का इलाज चल रहा है. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय बाबरपुर इलाके में फायरिंग और आगजनी की घटनाएं सामने आने के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल भेजे जाने की दरख्वास्त लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे हैं.