CM Shivraj के रोड शो में हुआ नियमों का उल्लंघन, BJP नेता के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में आने वाली 3 नवंबर को 28 सीटों पर उपचुनाव होना हैं। जहां एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं हैं। बता दे कि दोनों ही प्रमुख दल इस समय ताबड़तोड़ सभाएं करके जनता का प्यार मांग रहे हैं। लेकिन इसी दौरान नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाई जा रहीं हैं।

दरअसल, ये चुनाव कोरोनकाल में हो रहे है, और प्रदेश में अभी भी कोरोना का कहर बना हुआ हैं। बावजूद इसके जारी सरकारी दिशा निर्देशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो सांवेर तहसील में हुआ। इस रोड शो में सोशल डिस्टेसिंग के अलावा मास्क व अन्य जरूरी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते बीजेपी नेता दिनेश भावसार पाए गए।

इसके खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बीजेपी नेता पर कार्रवाई की हैं। कोविड के नियमों का उल्लंघन करने पर बीजेपी नेता के ​खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

Exit mobile version