Fight Against Corona : बड़वानी में खेतिया पंचायत ने अपनी स्तर पर जुगाड़ से बनाया सैनिटाइजर चेम्बर

बड़वानी से हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट 

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत खेतिया ने जुगाड़ से बने सैनिटाइजर चेम्बर को नगर के मुख्य मार्ग पर लगाया है। उल्लेखनीय है कि इस मशीन को नगर पंचायत खेतिया के कर्मचारियों द्वारा ही निर्मित किया गया है। 

इस मशीन में मात्र 5 से 7 सेकंड में किसी भी व्यक्ति को सैनिटाइज किया जा सकता है। शहर के चिकित्सालय के सामने टैगोर चौराहे पर रखी गई इस मशीन से पैदल आने – जाने वाले एवं दो पहिया वाहनो पर सवार लोग भी अपने वाहनो के साथ गुजरे। नगर पंचायत परिषद खेतिया के इस प्रयास की सराहना नगर के नागरिकों द्वारा की गई है। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा तैयार की गई इस मशीन में शहर के नागरिकों का भी सहयोग है। उन्होने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रतिदिन शहर में दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है। अब इस मशीन के माध्यम से भी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले व्यक्ति सरलता से अपने आपको सेनेटाइज कर सकेंगे । 

लोगो से घरो में ही रहने की अपील

एसडीएम पानसेमल सुमेरसिंह मुजाल्दा ने समस्त अनुभाग के रहवासियों से अनुरोध किया है कि टोटल लाॅक डाउन के मद्देनजर वे अपने घरो में ही रहे, अत्यावश्यक होने पर ही बाहर निकले । साथ ही पुलिस के निर्देशो का पालन अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा उनके विरूद्ध कठौर कार्यवाही की जायेगी ।

Exit mobile version