
उत्तरप्रदेश/लखनऊ – कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर हो गया हैं। बताया जा रहा है कि कानपुर आते ही पुलिस के गाड़ी रास्ते में पलट गई। इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे 3 गोलियां लगीं।
इसके बाद पुलिस और STF विकास दुबे का शव लेकर हैलट अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान विकास को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी अनिल कुमार ने भी विकास के मारे जाने की पुष्टि की हैं।
हालांकि, कितने राउंड फायरिंग हुई, इसको लेकर पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन जानकारी मिली है कि 3 गोली उसको लगी हैं।