शिवराज के इस मंत्री की फितरत है विवादों में रहना, अपने हरकतों की वजह से देना पड़ा था इस्तीफा

शिवराज के इस मंत्री की फितरत है विवादों में रहना, अपने हरकतों की वजह से देना पड़ा था इस्तीफा

 मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह हमेशा विवादों में आ ही जाते हैं. इस बार वजह अभिनेत्री हैं… बता दें कि विद्या बालन ने वन मंत्री के साथ डिनर करने से मना कर दिया तो वन मंत्री ने अधिकारियों से कहकर शूटिंग रुकवा दी. 
 अब क्या था विपक्ष विजय शाह को लेकर पूरे सरकार को घेरने लगा. 
 विजय शाह ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन से शुरू की थी. 1990 में वह खंडवा के हरसौद से विधायक चुने गए थे. 
 उमा भारती की सरकार में वह पहली बार मंत्री बने थे. 
 और अपने विवादित बयान को लेकर उन्हें आदिम जाति कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि वह विद्या बालन से माफी मांगे अब देखना होगा कि शिवराज सरकार के लजऊ ठीकरे अब क्या करेंगे…. 
 हालांकि उन्होंने इस मामले पर अपनी सफाई भी दी है.

Exit mobile version