Vidisha के लटेरी में CAA के विरोध में लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम लटेरी को सौंपा ज्ञापन

विदिशा / लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट :-
सी ए ए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में जगह जगह इस कानून का सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। नगर लटेरी जिला विदिशा में नागरिक नगर लटेरी एवं मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर नगर लटेरी के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए संविधान बचाओ देश बचाओ  इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सी ए ए नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करने के लिए राष्ट्रपति के नाम कार्यालय तहसील लटेरी पहुंचकर एसडीएम लटेरी को ज्ञापन सौंपा गया l

एसडीएम लटेरी को दिया गया ज्ञापन :- केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया था एनआरसी एनपीआर को लेकर एक ऐलान किया गया उक्त कानून संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है तथा उक्त कानून के ऐलान से देश भर में डर का माहौल बन गया है। जिससे हर वर्ग समाज में गुस्सा व्याप्त है और विरोध हो रहा है जिस देश की एकता और अखंडता और देश की गंगा जमुना तहजीब देश में शांति पर खतरा बढ़ता जा रहा है तथा उक्त कानून के विरोध  को लेकर कई लोगों की जान जा चुकी है लोगों का भारी नुकसान भी हो रहा है ऐसे देश को तोड़ने वाले काले  कानून  को रद्द किया जाए भारत देश एकता और अखंडता के साथ गंगा जमुना तहजीब के साथ विकास करें देश आगे बढ़े मुल्क में अमन और शांति कायम रहे। 
एक देश एक संविधान के साथ मुल्क मजबूत रहे तहसील लटेरी जिला विदिशा मध्य प्रदेश की आवाज इस काले कानून का पुरजोर विरोध करे गुजारिश करती है सीएए ,एनआरसी, एनपीआर को रद्द किया जाए। 


आओ  मिलकर हम सब मिलकर पढ़ले  गीता और कुरान आजाद रहे हिंदुस्तान अमर रहे संविधान जय हिंद जय भारत।

 

Exit mobile version