सिंधिया का PM Modi की मिमिक्री करते हुए वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री बोले, कितना बदल गया इंसान

भोपाल : हालही में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हुआ है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, ये वीडियो अभी का नहीं है ये वीडियो तब का है जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे, और अपनी सभाओं में सिंधिया अलग ही अंदाज में विपक्ष पर प्रहार करते नजर आते थे। 

अब जो वीडियो वायरल हो रहीं है उसमें सिंधिया लोगों से कह रहे हैं “भाइयों बहनों, पेट्रोल के दाम घटने चाहिए या नहीं। गैस के दाम घटने चाहिए नहीं।” इसके साथ ही सिंधिया पेट्रोल और डीजल के दाम गैस के दामों की तुलना यूपीए सरकार के दामों से करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं भारतीय रूपये को मोदी सरकार द्वारा कब्रिस्तान में पहुंचाने की बात भी सिंधिया कह रहे हैं।

वहीं, अब इस वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सिंधिया पर करारा तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा की – “कितना बदल गया इंसान।” 

बता दे कि जब से सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है तब से लेकर अब तक कांग्रेस के सभी नेता उनके खिलाफ हमला बोल रहे है। इसी कड़ी में अब जयवर्धन सिंह ने अब उन पर निशाना साधा है। 

Exit mobile version