
मुंबई: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, और इसी के साथ शुरू हो जाती है शादियों की तैयारियां कुछ आपके दोस्त शादी कर रहे होंगे, कुछ रिश्तेदार। ऐसे में आपके फ़ेवरिट सेलेब्स शादी न करे ये तो हो ही नहीं सकता। रणबीर और आलिया की शादी की खबरे तो लगातार आ ही रही है वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी सात फेरों के बंधन में बंधने जा रहे है। ऐसा कहा जा रहा है की वरुण इस साल की गर्मियों में नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं, उनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। वरुण -नताशा की शादी की डेट भी सामने आयी है।
अभी वरुण अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कुली न.1 (coolie no.1) की शूटिंग में बिज़ी हैं। यह फिल्म इस साल 1 मई को रिलीज़ होगी। हाल ही में आई वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) स्क्रीन पर इतना खास कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी की वरुण को इस फिल्म से उम्मीदें थी। पिछले दिनों कुछ ऐसी ख़बरें आ रही थी कि वरुण इस वजह से अपनी शादी को टाल रहे थे। क्योंकि पहले वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन अब अपने बचपन के प्यार को एक नए मोड़ पर ले जाना चाहते है। स्पॉटबॉय ने सूत्रों से खबर दी है कि 22 मई 2020 को वरुण, नताशा से शादी करेंगे।
कुली न.1 की रिलीज़ के बाद वरुण दूल्हा बनने की तैयारी शुरू कर देंगे। वरुण-नताशा की ग्रैंड पंजाबी वेडिंग 22 मई 2020 को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में होगी। शादी कि डेस्टिनेशन कोरोना वायरस के चलते बदली भी जा सकती है।