
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण गति पकड़ता जा रहा है शनिवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 1 दिन में 429 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, तो जाहिर सी बात है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण पैर पसारता जा रहा है. बात करें प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या की तो संख्या 63742 है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 22452 है..वहीं 39,903 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं.
बता दें कि लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले में कोई सुधार ना होने के कारण सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है.. प्रदेश के हालात बेकाबू देख सीएम योगी काफी चिंतित व परेशान है.