Kanpur CAA Protest: 66 लोगों को भेजा गया 2-2 लाख का श्योरिटी बांड भरने का नोटिस

कानपुर। अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने 66 लोगों से 2-2 लाख रुपये की बांड राशि प्राप्ति हेतु नोटिस भेजा है. यह राशि श्योरिटी बांड के रूप में ली जाएगी.

कानपुर के मोहम्मद अली पार्क में महिलाओं के धरना प्रदर्शन के कारण अपर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा श्योरिटी बांड के लिए नोटिस भेजा गया है.

नोटिस पाने वाले 66 लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर बांड भरना होगा. पार्क में पुरुषों द्वारा औरतों को भड़काए जाने की आशंका के चलते यह नोटिस भेजा गया है. CRPC 107/116 के तहत 66 लोगों को बांड राशि भरने का नोटिस दिया गया है.

Exit mobile version