UP: कांग्रेस ने किया नई टीम का ऐलान, राज बब्बर की छुट्टी, अब इनके हाथों में होगी UP की कमान, देखे लिस्ट 

Uttar Pradesh – लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मई में राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी हैं। उत्तर प्रदेश की कमान अजय कुमार लल्लू के हाथों सौंपी गई हैं। बता दे कि 40 वर्षीय अजय कुमार लल्लू फिलहाल कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। 

मालूम हो कि अजय कुमार लल्लू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रियंका गांधी के हर यूपी दौरे में साथ नजर आए हैं। ऐसे में देखना होगा की अब कांग्रेस का ये फैसला कितना सही होता हैं। 

बताते चले कि अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के बाद उनकी जगह आराधना मिश्र को दी गई हैं। आराधना मिश्र अब विधायक दल की नेता होंगी। 

देखें प्रियंका गांधी की नई टीम 

Exit mobile version