
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– देश में 5 राज्यों पर चुनाव होनें हैं लेकिन सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश का विधानसभा चुनाव चर्चा में है। जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होने लगे हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नें हामिद अंसारी पर निशाना साधा और कहा कि वह संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
दरअसल, हुआ यह कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें देश के दो बार के बने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी वैश्विक मंच पर देश के खिलाफ बातें कर रहे हैं। और भरी सभा में देश विरोधी बातें कर रहे हैं, साथ ही मंच से संकीर्ण मानसिकता वाली बातें कर रहे हैं।
आखिस क्या कहा अंसारी नें कि वह विवादों में घिर गए-
बता दें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) ओर से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी नें कहा था कि भारत में असहिष्णुता बढ़ी है, और भारत अपनें संवैधानिक मूल्यों से दूर जा रहा है। हामिद ने कहा था कि हालिया सालों में ऐंसे ट्रेंड्स उभरे हैं जो पहले से स्थापित नागरिक राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की काल्पनिक व्यवसथा को लागू करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि ये चुनाव बहुमत को धार्मिक बहुमत के रूप में पेश करते हैं. और राजनीतिक शक्ति पर एकाधिकार करना चाहते हैं. ऐसे लोग चाहते हैं कि लोगों को उनकी आस्था के आधार पर बांट दिया जाए और असुरक्षा को बढ़ावा दिया जाए।