Aligarh : CAA-NRC को लेकर बिगड़े हालात, पुलिस ने बरसाई लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले

उत्तर प्रदेश – सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं। राजधानी दिल्ली में बीते दो माह से इस कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा देश के सभी कौने में इस कानून के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन हो रहा हैं। इसी बीच रविवार को  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ अचानक मामला बिगड़ गया। बता दे कि यहां भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा हैं। 

दरअसल यहां रविवार को कुछ लोगों ने ऊपरकोट कोतवाली पर पथराव किया। इस से पहले शनिवार को भी महिला प्रदर्शनकारी, नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऊपरकोट कोतवाली पहुंच गई थी। जिसके बाद वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। 

लेकिन रविवार को ये मामला तब बिगड़ गया जब कुछ लोगों ने ऊपरकोट कोतवाली पर पथराव किया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने यहां लोगों पर लाठियां बरसाई, साथ ही आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। 

पुलिस का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं ने उन्हें आक्रोशित किया। जबकि कुछ लोगों ने हम पर पत्थरबाजी की। पुलिस का कहना है की सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन सड़क को खुलवाने की कोशिश कर रही थी। तभी ऐसे स्थिति बन गई। जिसके बाद हमें आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े। 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल माहौल शांत हैं। हम लोग घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं, अलीगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई हैं। 
 

Exit mobile version