एमपी में घमासान, खुल्लम-खुल्ला हो रहा "हिंदू-मुसलमान", शिवराज सरकार की महिला मंत्री ने दिया विवादित बयान

एमपी में घमासान खुल्लम-खुल्ला हो रहा हिंदू मुसलमान, शिवराज सरकार की महिला मंत्री ने दिया विवादित बयान

 मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले खुल्लम-खुल्ला हिंदू-मुसलमान किया जा रहा है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार कहती है कि हम किसी भी जाति धर्म में भेदभाव नहीं करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान की महिला मंत्री ने विवादित बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मदरसे में आतंकवाद पनपता है, जो भी आतंकी है सब मदरसे में पले बढ़े. इसीलिए मदरसों को बंद करना चाहिए और सभी बच्चों को एक समान शिक्षा देनी चाहिए. 
उषा ठाकुर ने कहा कि भोजन सबके लिए मिलना चाहिए पर यह जो संविधान की अलग परिभाषा करना.. बच्चे, बच्चे होते है, विद्यार्थी, विद्यार्थी होते है पर सबकी सामूहिक शिक्षा होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि धर्म आधारित शिक्षा कट्टरता पनपा रही है.

 इसके साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि मदरसे विद्वेष का भाव फैला रहे हैं.. 
 मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसे की शासकीय सहायता बंद होना चाहिए. वक्फ बोर्ड अपने आप में खुद सक्षम समर्थ संस्था है. कोई निजी तौर पर अपनी निजी धार्मिक संस्कार देना चाहता है तो हमारा संविधान उसकी छूट देता है… 
 मध्यप्रदेश में इन दिनों देखा जा रहा है कि नेता मंत्रियों के बोल बिगड़ रहे हैं चाहे वह कांग्रेस के नेता हो चाहे भाजपा के नेता हों. हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए  आपत्तिजनक शब्द कहा. इन सभी मामलों पर सियासत जारी है. राहुल गांधी ने भी कमलनाथ के आइटम कहने पर उनके शब्दों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिस पर कमलनाथ ने कहा कि यह राहुल गांधी की निजी राय है.

Exit mobile version