तथाकथित चाणक्य गृह मंत्री अमित शाह पर हुई बैन लगाने की मांग

अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने अमित शाह पर बैन लगाने की मांग की है. यह मांग नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद की गयी है.

 

आयोग की इस मांग पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है. जिसमें USCIRF की मांग की निंदा की गयी है. आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बयान देते हुए कहा कि इस आयोग ने जो बयान दिया है, उचित नहीं है. इस बयान की जरूरत नहीं थी. हमने यह संशोधन मानवाधिकार को मद्देनज़र रखते हुए किया है. विरोध के बजाय इस फैसले का स्वागत होना चाहिए.

Exit mobile version