नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने, की निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत…. 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में भले ही अभी नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन उस से पहले एक बार फिर सियासी बवाल शुरू हो चूका हैं। दोनों ही पार्टी आमने सामने आ गई हैं। ताजा प्रकरण वोटर्स लिस्ट की गड़बड़ी की आशंका का है, जिसको लेकर दोनों पार्टियों ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की हैं। 

जहां एक तरह कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव के संयोजक जेपी धनोपिया ने तो दूसरी तरह बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की हैं। कांग्रेस के संयोजक जेपी धनोपिया ने बताया कि बीजेपी वोटर लिस्ट में नामों को कटवाने के साथ नए नामों को जुड़वाने का काम कर रही हैं। बीजेपी ने प्रदेश स्तर पर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया हैं। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है कि जिन लोगों के नाम जोड़े गए हैं, उनका भौगोलिक वेरिफिकेशन किया जाए। 

वहीं, बीजेपी के उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हमने हर जिले में सदस्यों की बैठक करके इसे ठीक कराने के लिए कहा हैं। लेकिन इस पर बहुत आपत्ति आ रही है, जिससे दिक्कत हो रही हैं। यह षड्यंत्र पूर्वक किया गया। कांग्रेस शासनकाल के दौरान मतदाताओं के नाम काटे या जोड़े गए। वोटर लिस्ट में नाम इधर से उधर किए गए। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता लगे हैं और हम सूची को संशोधन कराने की कोशिश कर रहे हैं। यदि मतदाता सूची ठीक नहीं है तो यह बड़ी तकलीफ हो जाएगी और चुनाव ठीक से नहीं हो पाएंगे। 

Exit mobile version