आगामी चुनाव : BJP ने तैयार की बड़ी रणनीति, बनाया ये मास्टर प्लान, मुश्किल में कांग्रेस

मध्यप्रदेश/भोपाल : शुक्रवार को भोपाल स्थित बीजेपी कार्यलाय (BJP Office) में हुई अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में इन वर्गों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन बैठकों में इस बात पर चर्चा की गई कि इन वर्गों के लिए किस तरह की नीतियों और कार्यक्रमों की जरूरत है, इन वर्गों के बीच बीजेपी के संगठन को किस तरह सुदृढ़ किया जा सकता है और सरकार के स्तर पर इन वर्गों के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने की जरूरत हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में अनुसूचित जाति के राजनीतिक, आर्थिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस पर बैठक में मंथन किया गया उनके बीच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की स्थापना के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई।
दरअसल, आगामी चुनावों को देखते हुए इस बार भाजपा का फोकस एससी-एसटी वर्ग (SC-ST) पर हैं। क्योंकि साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले SC-ST वर्ग को साधने नए एक्शन प्लान तैयार किए जा रहे है, ताकी 2023 में कोई चूक ना हो।
इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बताया कि प्रदेश में SC-ST वर्गों को BJP प्राथमिकता देती है और आबादी प्रतिशत के लिहाज से भी ये बड़े वर्ग हैं। उन्होंने कहा कि बैठकों में हुई चर्चा के आधार पर ही पार्टी इन वर्गों के लिए अपना रोडमैप तैयार करेगी।
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि अनुसूचित जाति वर्ग में कई जातियां और उपजातियां हैं। हम चाहते है कि सभी जातियों और उपजातियों तक BJP की पहुंच बने। हमें गर्व है कि पूरे देश में मध्य प्रदेश के नेता अनुसूचित जाति वर्ग और भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने आने वाली चुनौतियों का मिलकर समाधान निकालने पर चर्चा की।




