UP Elections 2022 : SP ने काटा टिकट, तो रो-रो कर BJP में शामिल हो गए ये नेता…पढ़े पूरी ख़बर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक आ रहीं है वैसे वैसे सियासी हलचल भी तेज़ होती जा रहीं है। 

खास तौर पर नेताओं का दल बदलने का सिलसिला इस समय चरम पर है। कोई भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन रहा है तो कोई समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा की और बढ़ रहा हैं। 

इसी कड़ी में अब सपा के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद मनीष रावत ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। 

बता दे कि मनीष रावत वही है, जिनका हाल ही में टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

गौरतलब है कि हरगोविंद भार्गव बसपा छोड़ सपा में शामिल हो गए है और समाजवादी पार्टी ने मनीष रावत का टिकट काटकर सिधौली से हरगोविन्द को मैदान में उतारा है। यही वजह है कि मनीष रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 

Exit mobile version