
पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसी बीच उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है जहां इस सीट पर जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पीछे चल रहे है। अब्बास सपा गठबंधन के तहत सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला मऊ सदर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह से है जो 955 वोट से आगे चल हैं।