
भोपाल:- आज जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा की इस यात्रा के माध्यम से हम जनता, शहीद सैनिक परिवार, साहित्यकार, और धर्म गुरुओं से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं| उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कहा की लोकसभा सदन में सत्र विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया| मानसून सत्र विपक्ष के कारण एक भी दिन नहीं चल सका, नए मंत्रियों को दायित्व देने के बाद पीएम लोकसभा और राज्यसभा में परिचय कराते हैं, लेकिन विपक्ष ने सत्र चलने ही नहीं दिया| मोदी कैबिनेट विस्तार में सभी वर्ग 27% obc ,12% sc और 8% st और साथ ही 11 महिला मंत्री बनाये गए, क्योंकि पीएम मोदी सभी को मंत्रिमंडल में लाना चाहते थे| लेकिन विपक्ष ने परिचय नहीं होने दिया इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता तक पहुंच रहे हैं|
जब विपक्ष ने परिचय नहीं करने दिया तब केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से नवनिर्वाचित मंत्री लोगों के बीच जाएंगे। अब जनता को बताया जा रहा है कि किस तरीके से विपक्ष ने हंगामा किया। सदन में परिचय नहीं होने दिया और सदन को चलने नहीं दिया।
आज भी विभाजन के दिन को याद करते हैं
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त का दिन आज भी विभाजन के दिन को याद करता है| जिन परिवारों ने अपना सब कुछ खोया था, उस विभाजन की विभीषिका सभी अनुभव करते हैं| आजादी के एक दिन पहले विभाजन विभीषिका दिवस पूरे देश में मनाने की पहल प्रधानमंत्री ने की है| साथ ही कहा कि हर क्षेत्र में जो भी काम किये गए हैं, वे पीएम मोदी की देन है| आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, और सारी योजनाएं जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं| जो हमने काम किया, वे जनता के सामने हैं। केंद्र सरकार की योजना जनता के दिल में घर बना चुकी है। कोविड के दौर में सरकार ने गरीब परिवारों को राशन, गैस सिलेंडर दिया और हर तरह से जनता कि मदद की गई|
कोविड में लोगों को मदद पहुंचाई गई
कोविड के दौर में सरकार ने गरीबों को राशन पहुंचाने की व्यवस्था की, मुफ्त सिलिंडर दिया| प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश भर में दिवाली तक राशन पहुंचाने का काम चल रहा है| वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि वैक्सीनेशन के क्षेत्र में भारत अक्टूबर, नवंबर तक सबसे आगे बढ जाएगा| वैक्सीनेशन को लेकर भारत ने दूसरे देशों की तरफ नहीं देखा। हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
महंगाई को लेकर कहा कि हमने कई आयात निर्यात पर रोक लगाई है। सभी को इन परिस्थितियों को बदलना पड़ा है। कठिनाइयों से निकलने के रास्ते भी निकाल रहे हैं।
साथ ही इस बात की जानकारी दी की 75 वन्दे मातरम एक्सप्रेस देश में चलने वाली है, जो एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम करेंगी|