केंद्रिय मंत्री ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, मरीज के इलाज में हो रही थी लेटलतीफी, तत्काल ऑपरेशन के दिए निर्देश

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जयारोग्य अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला मरीज के ऑपरेशन को लेकर डॉक्टरों को फटकार लगाई है। ट्रामा सेंटर में भर्ती डबरा निवासी महिला कस्तूरी जाटव का पिछले पांच दिन से पैर का ऑपरेशन नहीं हुआ है। जब सिंधिया को इसकी जानकारी लगी तो वह महिला मरीज को तलाशते हुए ट्रामा सेंटर पहुंच गए।

सिंधिया ने महिला मरीज से बातचीत की, तो कस्तूरी बाई ने सिंधिया से डॉक्टरों की बेरहमी की शिकायत की, उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच दिन से परेशान हैं। जब वो डॉक्टरों से ऑपरेशन करने का कहीं तो डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन करने की बजाए उनके साथ मारपीट की है।

महिला की बात सुनकर सिंधिया ने अस्पताल प्रशासन को तत्काल ही महिला ऑपरेशन करने के निर्देश दिए, सिंधिया ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को बहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। जयारोग्य अस्पताल में उत्तरप्रदेश और राजस्थान से भी मरीज आते हैं, उन्हें बेहतर इलाज मिले इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version